श्रीराम फाइनेंस की अनुषंगी को प्राथमिक डीलर कारोबार के लिए रिजर्व बैंक से सैद्धांतिक मंज़ूरी मिली
श्रीराम फाइनेंस की अनुषंगी को प्राथमिक डीलर कारोबार के लिए रिजर्व बैंक से सैद्धांतिक मंज़ूरी मिली
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) श्रीराम फाइनेंस ने बुधवार को कहा कि उसकी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली अनुषंगी कंपनी श्रीराम ओवरसीज इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक से प्राथमिक डीलर (पीडी) कारोबार शुरू करने के लिए सैद्धांतिक मंज़ूरी मिल गई है।
श्रीराम फाइनेंस ने एक नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘कंपनी की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली अनुषंगी कंपनी, श्रीराम ओवरसीज इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड को आज यानी 15 अप्रैल, 2026 को शर्तों के पालन के अधीन, रिजर्व बैंक प्राथमिक डीलर (पीडी) कारोबार शुरू करने के लिए सैद्धांतिक मंज़ूरी मिल गई है।’’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


