CM Yogi Adityanath News: पूर्वांचल को मिली तकनीकी उड़ान, सीएम योगी ने MPIT में 50 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया भव्य उद्घाटन
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने MPIT परिसर में टाटा ग्रुप के अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भव्य उद्घाटन किया।
CM Yogi Adityanath News/Image Credit: CM Yogi X Handle
- सीएम योगी ने गोरखपुर को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में दिया बड़ा तोहफा।
- सीएम योगी ने अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भव्य उद्घाटन किया।
- यह सेंटर पूर्वांचल के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा।
गोरखपुर से सुरेश गुप्ता की रिपोर्ट…
CM Yogi Adityanath News: गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MPIT) परिसर में टाटा समूह के सहयोग से स्थापित अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भव्य उद्घाटन किया। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह सेंटर पूर्वांचल के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर एन. चंद्रशेखरन, चेयरमैन, टाटा संस लिमिटेड भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। (CM Yogi Adityanath News) कार्यक्रम में शिक्षा, उद्योग और प्रशासन से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया।
युवाओं को तकनीकी कौशल से लैस करना आवश्यक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दौर तकनीक और नवाचार का है, और ऐसे में युवाओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस करना बेहद आवश्यक है। (CM Yogi Adityanath News) उन्होंने कहा कि यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल को एक नई पहचान देगा और यहां के युवाओं को देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में रोजगार पाने के योग्य बनाएगा।
राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रणी रहा है टाटा समूह
टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने वक्तव्य में कहा कि टाटा समूह हमेशा से शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रणी रहा है। (CM Yogi Adityanath News) उन्होंने कहा कि यह सेंटर छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आने वाले समय में यहां से प्रशिक्षित युवा देश के विकास में अहम योगदान देंगे।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अत्याधुनिक लैब, डिजिटल लर्निंग सुविधाएं, इंडस्ट्री आधारित ट्रेनिंग मॉड्यूल और रिसर्च की बेहतर व्यवस्था की गई है। यहां छात्रों को नई तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे बदलते समय की मांग के अनुसार खुद को तैयार कर सकें।
इस पहल को प्रदेश सरकार और निजी क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे गोरखपुर एक उभरते हुए एजुकेशन और टेक्नोलॉजी हब के रूप में अपनी पहचान मजबूत करेगा। (CM Yogi Adityanath News) कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। पूरे आयोजन में उत्साह और गर्व का माहौल रहा, वहीं इस सेंटर से क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें भी जुड़ गई हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP Nursing Officer Bharti: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में अब पुरुष अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन, हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, पहले महिलाओं को दिया था 100% आरक्षण
- Bihar Cabinet Portfolio Distribution : गृह से लेकर स्वास्थ्य तक… सीएम सम्राट तौधरी के पास रहेंगे ये 29 विभाग, दोनों उपमुख्यमंत्रियों को मिला इन मंत्रालयों का जिम्मा
- Ganja Seized in Sultanpur: ट्रक में छिपाकर ऐसी चीज ले जा रहे थे आरोपी, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, दो लोगों को किया गिरफ्तार

Facebook


