MP Nursing Officer Bharti: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में अब पुरुष अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन, हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, पहले महिलाओं को दिया था 100% आरक्षण
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में अब पुरुष अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन, हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, Male Candidates Eligible for Nursing Officer Recruitment
MP High Court on Muslim Marriage
जबलपुर। MP Nursing Officer Bharti: मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में 100% महिला आरक्षण के मामले में हाईकोर्ट ने अहम हस्तक्षेप करते हुए पुरुष अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अदालत ने निर्देश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया में पुरुष याचिकाकर्ताओं को भी शामिल किया जाए। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ताओं के परिणाम अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे।
MP Nursing Officer Bharti: यह याचिका जबलपुर निवासी संतोष कुमार लोधी सहित 10 पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में 100% महिला आरक्षण को चुनौती दी है। गौरतलब है कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में लगभग 800 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। अब हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद पुरुष अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा। अगली सुनवाई में राज्य सरकार और ईएसबी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder Booking Update: LPG बुकिंग में राहत की खबर! बंद हुई सुविधा फिर से शुरू, क्या अब फटाफट मिलेगा सिलेंडर?
- Chhattisgarh Sai Cabinet Decision : सैनिकों के सम्मान में साय कैबिनेट का बड़ा फैसला! 25 लाख तक की संपत्ति खरीद पर मिलेगी इतने प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी की छूट
- CBSE Class 10th Result 2026: CBSE ने 10वीं के सेशन-1 का रिजल्ट किया जारी, छात्र ऐसे चेक करें परीक्षा परिणाम

Facebook


