एमएसएमई की हरित परियोजनाओं को 100 प्रतिशत वित्तपोषण उपलब्ध कराएगा सिडबी
एमएसएमई की हरित परियोजनाओं को 100 प्रतिशत वित्तपोषण उपलब्ध कराएगा सिडबी
मुंबई, 18 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय विकास बैंक (सिडबी) ने सोमवार को कहा कि वह सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) की हरित ऊर्जा और अन्य स्वच्छ परियोजनाओं के लिए 100 प्रतिशत वित्तपोषण की पेशकश करेगा।
सिडबी के उप-महाप्रबंधक जय कुमार गुप्ता ने सोमवार को यहां एक एमएसएमई वित्तपोषण कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि एमएसएमई सौर ऊर्जा स्थापित करने और ऊर्जा-कुशल मशीनरी और व्यावसायिक प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए हमारी विभिन्न वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाएं। हम (क्रेडिट रेटिंग के आधार पर) छत और जमीन पर लगने वाली बिजली परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए सात से आठ प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर पर 100 प्रतिशत ऋण देने के लिए तैयार हैं।’’
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा कि सिडबी पर्यावरण की रक्षा के लिए ऊर्जा कुशल और हरित कारोबारी परिचालन को बढ़ावा देने के लिए टाटा पावर के साथ साझेदारी में अपनी नयी ऋण योजना के तहत 25 प्रतिशत मार्जिन मनी लेकर पात्र एमएसएमई को बिना प्रसंस्करण शुल्क के 7.5 करोड़ रुपये तक का ऋण देता है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


