सीमेंस एनर्जी इंडिया का दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 313 करोड़ रुपये
सीमेंस एनर्जी इंडिया का दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 313 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड (एसईआईएल) का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 313 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने शुक्रवार को पहली तिमाही के अपने वित्तीय परिणामों की जानकारी दी। सीमेंस एनर्जी इंडिया का वित्त वर्ष अक्टूबर-सितंबर के बीच होता है।
समीक्षाधीन तिमाही में सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड की परिचालन आय 26 प्रतिशत बढ़कर 1,911 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,517 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा, ‘सरकार द्वारा 21 नवंबर, 2025 को घोषित नए श्रम संहिता के कार्यान्वयन के कारण 52 करोड़ रुपये की एकमुश्त लागत से शुद्ध लाभ पर असर पड़ा है।’
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गुलेर्मे मेंडोंसा ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे मजबूत ऊर्जा बाजार को दर्शाते हैं। इससे कंपनी को बिजली उत्पादन और पारेषण कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल रहे हैं।’
कंपनी के निदेशक मंडल ने लगभग 30,000 मेगावाट एम्पीयर (एमवीए) की अपनी बड़ी बिजली ट्रांसफार्मर क्षमता के विस्तार के लिए 2,060 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


