वैश्विक कीमतों में सुधार के कारण शुरुआती गिरावट बाद चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर

वैश्विक कीमतों में सुधार के कारण शुरुआती गिरावट बाद चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर

वैश्विक कीमतों में सुधार के कारण शुरुआती गिरावट बाद चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर
Modified Date: June 30, 2026 / 08:11 pm IST
Published Date: June 30, 2026 8:11 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुझान के बीच मंगलवार को चांदी वायदा की कीमत शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद लगभग 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,693 रुपये यानी 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,26,327 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। आरंभ में इसकी कमजोर शुरुआत हुई थी।

विश्लेषकों ने कहा कि कीमती धातु में सुधार वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान के अनुरूप है।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सितंबर अनुबंध वाला कॉमेक्स चांदी वायदा 1.28 प्रतिशत बढ़कर 59.38 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में