हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: December 4, 2020 9:45 am IST

नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 431 रुपये की तेजी के साथ 64,061 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 431 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,061 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 11,905 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में