हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: October 8, 2020 11:06 am IST

नयी दिल्ली,आठ अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 500 रुपये की तेजी के साथ 60,919 रुपये किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 500 रुपये यानी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,919 रुपये किलो हो गयी। इसमें 16,402 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वाायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू मांग में तेजी की वजह से कारोबारियों की ताजा लिवाली थी।

न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.10 डॉलर प्रति औंस बोली जा रही थी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में