कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया। इससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 93 रुपये की हानि के साथ 59,780 रुपये प्रति किलो रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 93 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,780 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 7,374 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 0.41 प्रतिशत की हानि के साथ 23.35 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


