हाजिर बाजार में मजबूत मांग से चांदी के वायदा भाव में तेजी

हाजिर बाजार में मजबूत मांग से चांदी के वायदा भाव में तेजी

हाजिर बाजार में मजबूत मांग से चांदी के वायदा भाव में तेजी
Modified Date: September 11, 2024 / 03:30 pm IST
Published Date: September 11, 2024 3:30 pm IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) वायदा बाजार में चांदी की कीमत 1,251 रुपये उछलकर 84,932 रुपये प्रति किलो रही। हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच प्रतिभागियों के सौदा बढ़ाये जाने से चांदी के भाव में तेजी आई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिए चांदी 1,251 रुपये यानी 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,932 रुपये प्रति किलो रही। इसमें 30,090 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख के बीच प्रतिभागियों के सौदा बढ़ाये जाने से चांदी के भाव में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर चांदी 1.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 29.14 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में