चांदी का वायदा भाव 1,492 रुपये फिसला

चांदी का वायदा भाव 1,492 रुपये फिसला

चांदी का वायदा भाव 1,492 रुपये फिसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: October 10, 2022 2:52 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों के अपने सौदे घटाये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 1,492 रुपये फिसलकर 59,293 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी का भाव 1,492 रुपये यानी 2.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,293 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 13,565 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 2.52 प्रतिशत की नरमी के साथ 19.75 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही।

भाषा रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में