Jharkhadn Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, यहां के विधायकों ने कर दी क्रॉस वोटिंग, NDA के खाते में गई सीट

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, यहां के विधायकों ने कर दी क्रॉस वोटिंग, Jharkhadn Rajya Sabha Elections

Jharkhadn Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, यहां के विधायकों ने कर दी क्रॉस वोटिंग, NDA के खाते में गई सीट
Modified Date: June 18, 2026 / 06:57 pm IST
Published Date: June 18, 2026 6:51 pm IST

रांची: Jharkhadn Rajya Sabha Elections: झारखंड में बृहस्पतिवार को राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में एक सीट पर ‘क्रॉस-वोटिंग’ के बीच राजग समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हरा दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम दूसरी सीट पर निर्वाचित हुए।

Jharkhadn Rajya Sabha Elections: अधिकारी ने बताया कि नाथवानी को 28 वोट मिले, जिसके बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया। झा को 20 वोट हासिल हुए। अधिकारी के अनुसार राम को चुनाव में 30 वोट मिले, जबकि तीन वोट भाजपा के दो और कांग्रेस का एक अमान्य पाए गए।

भाजपा नीत राजग के विधानसभा में 24 विधायक हैं, जो संसद के उच्च सदन में सीट सुनिश्चित करने के लिए 81 सदस्यीय विधानसभा में आवश्यक 28 प्रथम वरीयता मतों से चार कम हैं। झामुमो और कांग्रेस के सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के सदन में 56 सदस्य हैं।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।