सीतारमण ने जी-20 बैठक से इतर एफएटीएफ अध्यक्ष से मुलाकात की

सीतारमण ने जी-20 बैठक से इतर एफएटीएफ अध्यक्ष से मुलाकात की

सीतारमण ने जी-20 बैठक से इतर एफएटीएफ अध्यक्ष से मुलाकात की
Modified Date: September 1, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: September 1, 2026 9:17 pm IST

वाशिंगटन, एक सितंबर (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के एशविले में जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक से इतर वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) के अध्यक्ष गिल्स थॉम्पसन से सोमवार को मुलाकात की।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि सीतारमण ने जी-20 बैठक से इतर थॉम्पसन के साथ संक्षिप्त मुलाकात की।

एफएटीएफ धनशोधन-रोधी और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर निगरानी करने वाला एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठन है।

संस्कृति मंत्रालय में सचिव विवेक अग्रवाल को हाल में एफएटीएफ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भारत आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में पाकिस्तान की वित्तीय प्रणाली के कथित इस्तेमाल और उसकी धरती से संचालित गैर-सरकारी संगठनों के कथित विस्तार को लेकर एफएटीएफ में पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने की मांग करता रहा है।

कार्यबल की ‘ग्रे सूची’ में शामिल देशों पर एफएटीएफ की निगरानी बढ़ जाती है और उन्हें धनशोधन, आतंकवाद के वित्तपोषण तथा प्रसार के वित्तपोषण से निपटने के लिए अपनी व्यवस्थाओं में रणनीतिक कमियों को दूर करने की दिशा में नियमित समीक्षा से गुजरना पड़ता है।

पाकिस्तान को 34-सूत्री कार्ययोजना के क्रियान्वयन के बाद अक्टूबर, 2022 में एफएटीएफ की ‘ग्रे सूची’ से हटा दिया गया था।

भाषा

यासिर प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में