UPSSSC PET 2026 : अभ्यर्थियों को बड़ी राहत! आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म
UPSSSC ने PET-2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 कर दी है। अब अभ्यर्थी आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क का भुगतान भी 7 सितंबर तक कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 8 सितंबर ही रहेगी।
UPSSSC PET 2026
- UPSSSC PET-2026 की आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई।
- 7 सितंबर तक आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क का भुगतान भी किया जा सकेगा।
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 ही रहेगी।
लखनऊ : UPSSSC PET 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख को 1 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 कर दिया है, जिससे अभ्यर्थियों को फॉर्म पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है अभ्यर्थी
आयोग द्वारा जारी नई समय-सीमा के अनुसार, अभ्यर्थी अब 7 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा करने के साथ-साथ परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं। UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि पूर्ववत 8 सितंबर ही रहेगी, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
3 अगस्त से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
उल्लेखनीय है कि PET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हुई थी। UPPSC PCS Recruitment 2026 आयोग ने आवेदन शुल्क, प्रक्रिया और अन्य नियमों में कोई बदलाव न करते हुए उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
PET-2026 उत्तीर्ण होना अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में आयोग द्वारा आयोजित होने वाली आगामी विभिन्न समूह ‘ग’ (Group C) की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए PET-2026 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अंतिम तिथि बढ़ने से उन हजारों अभ्यर्थियों को सहूलियत मिली है जो तकनीकी कारणों या अन्य वजहों से अब तक अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- School College Closed: कल से दो दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, आंगनबाड़ियों में भी छुट्टी की ऐलान, इस वजह से कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Jashpur Tobacco Murder : सिर्फ तंबाकू मांगने पर भड़का शख्स! 22 साल के युवक के सिर पर दे मारी लोहे की रॉड, फिर जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देगा
- Indore Influencer Birthday On Road : बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी! कार रोककर काटा केक, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक

Facebook


