Durg Afeem Kheti : अफीम खेती केस में BJP के पूर्व नेता को बड़ी राहत! 6 महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत, 9 सितंबर से शुरू होगा ट्रायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित अफीम खेती मामले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब 6 महीने बाद जेल से राहत पाने वाले ताम्रकार समेत अब तक 5 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। वहीं मामले में 9 सितंबर से ट्रायल शुरू होने जा रहा है।

Durg Afeem Kheti : अफीम खेती केस में BJP के पूर्व नेता को बड़ी राहत! 6 महीने बाद हाईकोर्ट से मिली जमानत, 9 सितंबर से शुरू होगा ट्रायल

Durg Afeem Kheti :

Modified Date: September 1, 2026 / 09:14 pm IST
Published Date: September 1, 2026 9:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अफीम खेती मामले में BJP नेता विनायक ताम्रकार को हाईकोर्ट से जमानत।
  • मामले में अब तक 5 आरोपियों को मिल चुकी है जमानत, 3 आरोपी अभी जेल में।
  • पुलिस ने 939 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, 9 सितंबर से शुरू होगा ट्रायल।

दुर्ग : Durg Afeem Kheti  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सामने आए प्रदेश के पहले अफीम खेती मामले में मुख्य आरोपी पूर्व भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब 6 महीने जेल में रहने के बाद उन्हें राहत मिली है। समोदा गांव में हो रही अफीम की खेती का खुलासा इसी साल 6 मार्च को हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की थी।

पांच आरोपियों को मिल चुकु है जमानत

दुर्ग पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि 2 आरोपी पहले दिन से ही फरार चल रहे हैं। अब तक इस मामले में विनायक ताम्रकार समेत 5 आरोपियों सुखाराम बिश्नोई, मदरूपा राम बिश्नोई, रणछोड़ उर्फ रंजीत सिंह, सुनील देवासी और विनायक ताम्रकार को जमानत मिल चुकी है, जबकि 3 आरोपी छोटू राम बिश्नोई, विकास बिश्नोई और मनीष ठाकुर अभी भी जेल में बंद हैं।

9 सितंबर से अदालत की न्यायिक प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने कोर्ट में 939 पन्नों का चार्जशीट पेश किया है। इस पूरे मामले में निष्पक्ष न्याय के लिए पुलिस कर्मियों सहित कुल 79 लोगों को गवाह बनाया गया है। Vinayak Tamrakar Arrest मामले में न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ते हुए आगामी 9 सितंबर से अदालत में विधिवत ट्रायल शुरू होने जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.