दक्षिण अफ्रीका की ओम्निया होल्डिंग्स का 12,951 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी सोलर इंडस्ट्रीज

दक्षिण अफ्रीका की ओम्निया होल्डिंग्स का 12,951 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी सोलर इंडस्ट्रीज

दक्षिण अफ्रीका की ओम्निया होल्डिंग्स का 12,951 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी सोलर इंडस्ट्रीज
Modified Date: September 14, 2026 / 01:39 pm IST
Published Date: September 14, 2026 1:39 pm IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह करीब 1.355 अरब अमेरिकी डॉलर (12,951 करोड़ रुपये) के पूर्ण नकद सौदे में दक्षिण अफ्रीका की कंपनी ओम्निया होल्डिंग्स लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी।

सोलर इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी सोलर एसए इन्वेस्टमेंट्स प्रोपराइटरी ने कहा कि उसने अंतिम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनके तहत सोलर एसए इन्वेस्टमेंट्स प्रोपराइटरी लिमिटेड (सोलर एसए) पूर्ण नकद सौदे में ओम्निया के सभी बकाया शेयर का अधिग्रहण करेगी।

सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह सौदा कुछ सामान्य शर्तों के पूरा होने के अधीन है। इनमें जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलना और ओम्निया के शेयरधारकों की मंजूरी शामिल है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में