Bank Holiday Today: गणेश चतुर्थी पर कहां-कहां बंद हैं बैंक और कहां जारी है काम? ब्रांच जाने से पहले चेक करें शहर का नाम

Bank Holiday Today: भारत में बैंक की छुट्टियां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार तय होती है। इन छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट' के तहत की जाती है। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक कर लेना चाहिए ताकि परेशानी न हो।

Bank Holiday Today: गणेश चतुर्थी पर कहां-कहां बंद हैं बैंक और कहां जारी है काम? ब्रांच जाने से पहले चेक करें शहर का नाम

(Bank Holiday Today/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 14, 2026 / 12:44 pm IST
Published Date: September 14, 2026 12:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 14 सितंबर को कई शहरों में बैंक बंद
  • मुंबई समेत 9 शहरों में छुट्टी
  • UPI और डिजिटल बैंकिंग जारी

Bank Holiday Today: साप्ताहिक अवकाश के बाद आज सोमवार से कामकाज शुरू हो गया है। ऐसे में बैंक से जुड़ी जरूरी काम के लिए लोग ब्रांच जाने की तैयारी कर रहे होंगे। लेकिन 14 सितंबर 2026 को ब्रांच जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक (Bank Holiday Today) खुले हैं या नहीं। गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के अवसर पर आज कई शहरों में सरकारी और निजी बैंक बंद हैं। गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन से कई जगहों पर गणेश उत्सव की शुरुआत होती है और लोग घरों व सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा करते हैं। वहीं, हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं।

आज इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद

14 सितंबर को कुछ शहरों में बैंक शाखाओं (Bank Holiday Today) पर कामकाज नहीं होगा। इनमें बेंगलुरु, बेलापुर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी, भुवनेश्वर और विजयवाड़ा शामिल हैं। इन जगहों पर ग्राहक बैंक की सामान्य शाखा सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। लेकिन बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि जरूरी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह रुक जाएंगी। ग्राहक डिजिटल माध्यमों से कई काम आसानी से कर सकते हैं।

ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं रहेंगी जारी

ब्रांच बंद होने के बावजूद इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं इस्तेमाल की जा सकती हैं। ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने के लिए NEFT और RTGS का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा बिजली, पानी और टेलीफोन जैसे बिल ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। ATM के जरिए कैश निकालने, बैलेंस चेक करने और अन्य उपलब्ध सुविधाओं का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

इन राज्यों में सामान्य कामकाज

देश के कुछ हिस्सों में 14 सितंबर को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे, क्योंकि वहां गणेश चतुर्थी को बैंक (Bank Holiday Today) अवकाश नहीं है। इनमें उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और नोएडा, नई दिल्ली, बिहार और झारखंड के पटना व रांची, पश्चिम बंगाल का कोलकाता, पंजाब और हरियाणा का चंडीगढ़ तथा मध्य प्रदेश और राजस्थान के भोपाल और जयपुर जैसे शहर शामिल हैं। बता दें कि बैंक छुट्टियां शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती हैं इसलिए ब्रांच जाने से पहले अपने बैंक की स्थानीय छुट्टी सूची जरूर चेक कर लें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।