रुपए की कमजोरी का असर शेयर मार्केट पर बरकरार, सेंसेक्स 509.04 और निफ्टी 150.60 अंक गिरे

रुपए की कमजोरी का असर शेयर मार्केट पर बरकरार, सेंसेक्स 509.04 और निफ्टी 150.60 अंक गिरे

रुपए की कमजोरी का असर शेयर मार्केट पर बरकरार, सेंसेक्स 509.04 और निफ्टी 150.60 अंक गिरे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 11, 2018 10:23 am IST

मुंबई। रुपए के लगातार कमजोर  होने और वैश्विक बाजारों से भी मिल रहे कमजोर संकेतों के चलते  मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स आज 509.04 अंक यानि 1.34 प्रतिशत गिरकर 37,413.13 पर और निफ्टी 150.60 अंक यानि 1.32 फीसदी उतरकर 11,287.50 पर बंद हुआ। बता दें कि रुपया आज डॉलर के मुकाबले 72.69 पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट नजर आई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.36% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.25% नीचे उतरकर बंद हुआ निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.34% गिरकर बंद हुआ

यह भी पढ़ें : तेलंगाना में बस पलटी, 45 की मौत 15 से ज्यादा घायल

कारोबारी सत्र के दौरान आज बैंकिंग, फार्मा, ऑटो, मेटल और आईटी शेयरों में गिरावट रही। जबकि बैंक निफ्टी 394 अंक गिरकर 26807 के स्तर पर बंद हुआ इसके अलावा निफ्टी आईटी में 0.70 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 1.60 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं टॉप गेनर्स में कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स जबकि टॉप लूजर्स में आइडिया, टाइटन, पावर ग्रिड कॉर्प, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, आईटीसी के शेयर्स रहे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में