मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुला

मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुला

मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुला
Modified Date: April 6, 2023 / 10:01 am IST
Published Date: April 6, 2023 10:01 am IST

मुंबई, छह अप्रैल (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक की चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार नुकसान के साथ खुले।

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार में गिरावट रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.16 अंक टूटकर 59,524.15 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.5 अंक के नुकसान से 17,511.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर नुकसान में थे।

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर लाभ में थे।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में