विशाखापत्तनम आर्थिक क्षेत्र में 9.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य
विशाखापत्तनम आर्थिक क्षेत्र में 9.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य
अमरावती, पांच अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश सरकार ने विशाखापत्तनम आर्थिक क्षेत्र (वीईआर) में नौ लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है।
यहां जारी बयान में बुधवार को कहा गया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत राज्य सरकार 3.5 लाख करोड़ रुपये से चार लाख करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी, जबकि निजी क्षेत्र से 5.3 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश लाने की योजना है।
वीईआर परियोजना के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में 9.3 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश आने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उंडावल्ली स्थित अपने कैंप कार्यालय में वीईआर विकास योजना की समीक्षा की।
‘बे सिटी’ परियोजना को इस क्षेत्र के विकास का प्रमुख आधार बनाकर राज्य सरकार वीईआर क्षेत्र का विकास करना चाहती है।
नायडू ने कहा, ‘‘वीईआर परियोजना का उद्देश्य सूक्ष्म स्तर की योजना के माध्यम से पूरे विशाखापत्तनम क्षेत्र का समग्र विकास करना है।’’
बयान के अनुसार, विकास योजना में कृत्रिम मेधा (एआई), डेटा सेंटर पारिस्थितिकी तंत्र, बंदरगाह आधारित उद्योग, पर्यटन, हाइड्रोजन, स्वच्छ प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वीईआर का विकास मुलापेटा बंदरगाह से राजामहेंद्रवरम की अखंड गोदावरी परियोजना तक विस्तारित किया जाए।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


