तेल की बढ़ती कीमतों,युद्ध बढ़ने की आशंकाओं से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

तेल की बढ़ती कीमतों,युद्ध बढ़ने की आशंकाओं से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

तेल की बढ़ती कीमतों,युद्ध बढ़ने की आशंकाओं से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
Modified Date: April 6, 2026 / 10:17 am IST
Published Date: April 6, 2026 10:17 am IST

मुंबई, छह अप्रैल (भाषा) सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने की आशंकाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजारों पर दबाव बना। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी बाजारों की धारणा को प्रभावित किया।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270.13 अंक टूटकर 73,049.42 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 93.60 अंक फिसलकर 22,619.50 अंक पर आ गया। इसके कुछ समय बाद ही बीएसई सेंसेक्स 509.77 अंक टूटकर 72,822.60 अंक पर और निफ्टी 141.20 अंक की गिरावट के साथ 22,571.90 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। ट्रेंट, टाइटन, टेक महिंद्रा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में रहे।

‘गुड फ्राइडे’ के कारण अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बंद थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.8 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 9,931.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,208.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 0.25 प्रतिशत की बढ़त और निफ्टी 0.15 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था।

‘गुड फ्राइडे’ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारतीय मुद्रा व शेयर बाजार भी बंद थे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में