अमेरिका-ईरान युद्धविराम की उम्मीदों के बीच शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी
अमेरिका-ईरान युद्धविराम की उम्मीदों के बीच शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी
मुंबई, 16 अप्रैल (भाषा) सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान वार्ता के फिर से शुरू होने की उम्मीदों से भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 619 अंक चढ़कर 78,730.32 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 169.65 अंक की बढ़त के साथ 24,400.95 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। सन फार्मा और टाइटन के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे।
अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.97 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 666.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सेंसेक्स बुधवार को 1.64 प्रतिशत और निफ्टी 1.63 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


