टाटा टेक्नोलॉजी का लाभ चौथी तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 204 करोड़ रुपये पर

टाटा टेक्नोलॉजी का लाभ चौथी तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 204 करोड़ रुपये पर

टाटा टेक्नोलॉजी का लाभ चौथी तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 204 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 4, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: May 4, 2026 10:19 pm IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग एवं डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 204.17 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 188.87 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में एकीकृत परिचालन राजस्व 1,572.22 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1,285.65 करोड़ रुपये था।

चौथी तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 1,382.62 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,088.2 करोड़ रुपये था।

वित्तवर्ष 2025-26 में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 546.59 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्तवर्ष 2024-25 में यह 676.95 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि वित्तवर्ष 2025-26 में एकीकृत परिचालन राजस्व 5,505.57 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्तवर्ष 2024-25 में यह 5,168.45 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वार्षिक आम बैठक में प्रति इक्विटी शेयर पर 8.35 रुपये का अंतिम लाभांश और 3.35 रुपये का विशेष लाभांश देने की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में