टेस्ला भारत में सुपरचार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करेगी: कंपनी अधिकारी

टेस्ला भारत में सुपरचार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करेगी: कंपनी अधिकारी

टेस्ला भारत में सुपरचार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करेगी: कंपनी अधिकारी
Modified Date: April 24, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: April 24, 2026 3:49 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता कंपनी टेस्ला भारत में अपने कारोबार को मजबूत करके के उद्देश्य से अपनी चार्जिंग सुविधा का विस्तार करेगी। कंपनी ने शुक्रवार को यह बात कही।

कंपनी ने हाल ही में भारत में अपने वाहन पेश किए हैं और अब वह ग्राहकों की बैटरी खत्म होने की चिंता को कम करने के लिए चार्जिंग केंद्रों की संख्या बढ़ा रही है।

टेस्ला ने हाल ही में ‘मॉडल वाई’ के साथ भारत में प्रवेश किया था। इसके बाद बुधवार को उसने अपना दूसरा मॉडल ‘मॉडल वाईएल’ पेश किया, जो तीन पंक्तियों और छह सीटों वाला वाहन है और जिसकी कीमत 61.99 लाख रुपये है। साथ ही कंपनी ग्राहकों की बैटरी खत्म होने की चिंता दूर करने के लिए चार्जिंग सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है।

टेस्ला इंडिया के महाप्रबंधक शरद अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल भारत में कंपनी के पांच तेज चार्जिंग केंद्र हैं, जिन्हें ऐसे स्थानों पर बनाया गया है जहां लोग काम, खरीदारी, भोजन और यात्रा के लिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में नए चार्जिंग केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन स्थानों पर तेज चार्जिंग के साथ-साथ अन्य चार्जिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे लोगों को वाहन चार्ज करने में आसानी होगी।

अग्रवाल ने कहा कि टेस्ला केवल कार ही नहीं बनाती, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा चार्जिंग नेटवर्क भी तैयार कर चुकी है। कंपनी के पास विश्वभर में 8,100 से अधिक चार्जिंग केंद्र और 80,000 से ज्यादा तेज चार्जिंग उपकरण हैं।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में