Chakubaji In Raipur: राजधानी के इस इलाके में दिन दहाड़े चला चाक़ू, दो युवको की हालत गंभीर, पुलिस ने शुरू की जांच

Chakubaji In Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

Chakubaji In Raipur: राजधानी के इस इलाके में दिन दहाड़े चला चाक़ू, दो युवको की हालत गंभीर, पुलिस ने शुरू की जांच

Chakubaji In Raipur/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Suman Pandey,
Modified Date: April 24, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: April 24, 2026 5:04 pm IST

Chakubaji In Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद जहां एक तरफ पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है, तो वहीं दूसरी तरफ शहर में आए दिन कई गंभीर वारदाते हो रही है। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से ही पुलिस की टीम अपराध पर लगाम लगाने के लिए चेकिंग, गश्त करने के साथ-साथ अपराधियों को समझाइश भी दे रही है। (Chakubaji In Raipur) वहीं दूसरे तरफ कुछ अपराधी ऐसे भी है जिन्हे पुलिस और प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। राजधानी रायपुर में आए दिन चाकूबाजी, लूट, मारपीट जैसी गंभीर वारदातों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है।

राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी

इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में एक बार फिर दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। (Chakubaji In Raipur) चाकूबाजी में घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है।

कहां हुई वारदात?

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह वारदात रायपुर के लोधीपारा स्थित राम मंदिर के पास की है। यहां दो बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में पीड़ित युवकों के सिर और हाथों में गंभीर चोट आई है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (Chakubaji In Raipur) वहीं इस वारदात की जानकारी मिलते ही पंडरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.