शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.69 पर आया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.69 पर आया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.69 पर आया
Modified Date: January 3, 2023 / 10:36 am IST
Published Date: January 3, 2023 10:36 am IST

मुंबई, तीन जनवरी (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला और मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.69 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले महज नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 17 पैसे की गिरावट के साथ 82.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 103.55 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.30 फीसदी गिरकर 85.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में