शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 79.58 पर आया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 79.58 पर आया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 79.58 पर आया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: July 12, 2022 10:27 am IST

Sensex Nifty latest Update : मुंबई, 12 जुलाई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेश में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 79.58 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी फंड की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव बनाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.55 पर खुला और गिरावट दर्शाते हुए 79.58 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की कमजोरी दर्शाता है।

शुरुआती कारोबार में स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.55-79.62 के दायरे में रही।

रुपया पिछले सत्र में डॉलर के मुकाबले 79.45 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत बढ़कर 108.31 पर पहुंच गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में