रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 95.95 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 95.95 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 95.95 प्रति डॉलर पर
Modified Date: September 28, 2026 / 10:19 am IST
Published Date: September 28, 2026 10:19 am IST

मुंबई, 28 सितंबर (भाषा) रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 95.95 प्रति डॉलर पर आ गया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच डॉलर में और मजबूती तथा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से घरेलू मुद्रा पर दबाव है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से घरेलू मुद्रा पर और दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.89 प्रति डॉलर पर खुला। यह बाद में लुढ़कर 95.95 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट है।

रुपया शुक्रवार को 24 पैसे मजबूत होकर 95.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत चढ़कर 101.11 पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 730 अंक टूटकर 73,170.12 अंक पर जबकि निफ्टी 231.50 अंक फिसलकर 22,908.95 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 2.31 प्रतिशत चढ़कर 106.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,693.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में