केईसी इंटरनेशनल को भारत और विदेशी बाजारों में 1,303 करोड़ रुपये के ठेके मिले

केईसी इंटरनेशनल को भारत और विदेशी बाजारों में 1,303 करोड़ रुपये के ठेके मिले

केईसी इंटरनेशनल को भारत और विदेशी बाजारों में 1,303 करोड़ रुपये के ठेके मिले
Modified Date: September 14, 2026 / 11:04 am IST
Published Date: September 14, 2026 11:04 am IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) केईसी इंटरनेशनल को विभिन्न कारोबारों में 1,303 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं।

कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी) कारोबार को भारत, पश्चिम एशिया और अमेरिका में परियोजनाओं के ठेके मिले हैं।

इनमें उत्तर भारत में 400 किलोवाट की पारेषण लाइन, सऊदी अरब में 380 किलोवाट की पारेषण लाइन तथा अमेरिका में टावर, हार्डवेयर और पोल की आपूर्ति के ठेके शामिल हैं।

इसके अलावा, कंपनी के केबल एवं कंडक्टर कारोबार को भारत और विदेशी बाजारों में विभिन्न ठेके मिले हैं।

केईसी इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विमल केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारे भारत टीएंडडी कारोबार को एक मौजूदा निजी ग्राहक से उत्तर भारत में एक जलविद्युत संयंत्र से बिजली की निकासी के लिए पारेषण लाइन परियोजना का प्रतिष्ठित ठेका मिला है। अंतरराष्ट्रीय टीएंडडी कारोबार ने सऊदी अरब में कई ठेके हासिल करके पश्चिम एशिया में अपनी मौजूदगी और मजबूत की है।’’

केजरीवाल ने कहा कि इन ठेकों, बड़ी संख्या में संभावित परियोजनाओं और प्रमुख बाजारों में लगातार बनी मांग के चलते टीएंडडी कारोबार की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन ठेकों के साथ चालू वित्त वर्ष में अब तक हमें मिले ठेकों का कुल मूल्य 7,600 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आगे लक्षित वृद्धि हासिल करने में इन ठेकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।’’

आरपीजी समूह की प्रमुख कंपनी केईसी इंटरनेशनल वैश्विक स्तर पर बुनियादी ढांचा क्षेत्र की इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनी है। इसकी मौजूदगी 110 से अधिक देशों में है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में