सवाल आपका है

Gold Silver Price Today: ज्वेलरी दुकानों में पसरा सन्नाटा..! 1 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने के दाम में भी भारी बढ़ोतरी, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Silver Price Today| Photo Credit: IBC24

Gold Silver Price Today| Photo Credit: IBC24

Gold Silver Price Today: नई दिल्ली। फरवरी के महीने में सोने की कीमतों में गिरावट आने का नाम नहीं ले रही है। सोने-चांदी की कीमतें हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं, वेलेंटाइन डे के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। एक ही दिन में चांदी के दाम में ₹2,350 की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह ₹1,00,600 प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई। वहीं, सोने की कीमतों में भी इजाफा हुआ है, जिससे शादी के सीजन में खरीदारी करने वालों को बड़ा झटका लगा है।

Read More: CG Nikay Chunav Results 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ को आज मिलेंगे 10 नए महापौर.. कांग्रेस बचाएगी गढ़ या लहराएगा भगवा? यहां देखें चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स 

आज सोने-चांदी का भाव (Gold-Silver Price Today)

15 फरवरी 2025 को भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,006 प्रति ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि 24 कैरेट सोने की दर ₹8,732 प्रति ग्राम हो गई है। बात करें चांदी की तो आज ₹ 100.60 प्रति ग्राम और ₹ 1,00,600 प्रति किलोग्राम है। बीते शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,996 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,721 प्रति ग्राम थी। वहीं, चांदी की कीमत आज ₹ 99.40 प्रति ग्राम और ₹ 99,400 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। लेकिन, दोपहर होते ही भारी तेजी देखी गई और 2,350 की बढ़ोतरी देखी गई। इस बढ़ोतरी ने चांदी को 1 लाख के पार पहुंचा दिया है।

Read More: PM Mitra Parks : MP में खुलेगा नौकरी का पिटारा, 41,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, पीएम मित्र पार्क में 10,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव 

Gold Silver Price Today: देश के बड़े शहरों में सोने के दाम

Exit mobile version