टोरेंट इलेक्ट्रिकल्स का महाराष्ट्र में कदम, स्चिवगियर और वायर पेश किये

टोरेंट इलेक्ट्रिकल्स का महाराष्ट्र में कदम, स्चिवगियर और वायर पेश किये

टोरेंट इलेक्ट्रिकल्स का महाराष्ट्र में कदम, स्चिवगियर और वायर पेश किये
Modified Date: March 2, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: March 2, 2026 10:19 pm IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में सक्रिय टोरेंट समूह की इकाई टोरेंट इलेक्ट्रिकल्स ने महाराष्ट्र में दस्तक दी है। कंपनी ने इसके तहत मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में स्विचगियर और वायर पेश किये।

कंपनी ने उपभोक्ता इलेक्ट्रिकल सामान (एफएमईजी) पेश करते हुए एफआर, एचआरएफआर, एफआरएलएसएच और एचएफएफआर वायर की अपनी पूरी श्रृंखला के साथ-साथ मिनिएचर सर्किट ब्रेकर्स (एमसीबी), रेसिडुअल करंट सर्किट ब्रेकर्स (आरसीसीबी), आइसोलेटर और डिस्ट्रिब्यूशन बोर्ड भी पेश किए।

कंपनी ने बयान में कहा कि ये उत्पाद राज्य में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से बनाया गये हैं, जिसमें सुरक्षा, प्रदर्शन और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया गया है।

यह विस्तार एफएमईजी खंड में कंपनी की राष्ट्रीय विकास रणनीति का हिस्सा है।

टोरेंट ग्रुप के निदेशक वरुण मेहता ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में टोरेंट इलेक्ट्रिकल्स की पेशकश देश के प्रमुख बाजारों में हमारी उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में तारों और स्विचगियर की शुरुआत के साथ, हम टोरेंट समूह की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और भरोसे से समर्थित एक एकीकृत, सुरक्षा-केंद्रित उत्पाद पोर्टफोलियो पेश कर रहे हैं।’’

कंपनी ने कहा कि वह विस्तारित वितरण नेटवर्क, आंतरिक अनुसंधान और विकास क्षमताओं और सुरक्षा-उन्मुख नवाचार में निरंतर निवेश के माध्यम से महाराष्ट्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की योजना बना रही है।

टोरेंट इलेक्ट्रिकल्स के पोर्टफोलियो में केबल, तार और स्विचगियर शामिल हैं।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में