टोरेंट पावर ने नाभा पावर का 3,632 करोड़ रुपये में अधिग्रहण पूरा किया

टोरेंट पावर ने नाभा पावर का 3,632 करोड़ रुपये में अधिग्रहण पूरा किया

टोरेंट पावर ने नाभा पावर का 3,632 करोड़ रुपये में अधिग्रहण पूरा किया
Modified Date: June 25, 2026 / 08:30 pm IST
Published Date: June 25, 2026 8:30 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) टोरेंट पावर ने एलएंडटी पावर डेवलपमेंट लि. से नाभा पावर लिमिटेड (एनपीएल) में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी 3,632.35 करोड़ रुपये में खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने शेयर बाजार को एनपीएल में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी और परिवर्तनीय संपत्ति खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौता करने और इस अधिग्रहण के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी मिलने के बारे में जानकारी दी थी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने एलएंडटी पावर डेवलपमेंट लि. से एनपीएल के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर और परिवर्तनीय संपत्ति कुल 3,632.35 करोड़ रुपये में खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

टोरेंट समूह की इकाई टोरेंट पावर बिजली उत्पादन, पारेषण, वितरण और बिजली पारेषण केबल के विनिर्माण और आपूर्ति के कारोबार में जुड़ी हुई है।

अधिग्रहण पूरा होने के बाद, टोरेंट की परिचालन क्षमता पांच गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) से बढ़कर 6.4 गीगावाट हो गई है।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में