सितंबर तिमाही में टॉरेंट पावर का शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 484.19 करोड़ रुपये पर

Ads

सितंबर तिमाही में टॉरेंट पावर का शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 484.19 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - November 10, 2022 / 08:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी टॉरेंट पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 484.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को बताया कि आमदनी बढ़ने से उसका लाभ बढ़ा है।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 368.84 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 6,797.2 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,683.69 करोड़ रुपये थी।

भाषा रिया अजय

अजय