Gold-Silver Price Today/ Image Credit: AI-generated)
Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 2,000 रुपए टूटकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रही। कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमत में गिरावटआई। कारोबारियों के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपए घटकर 1,47,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही। यह लगातार दूसरे दिन की गिरावट है। बीते दिन सोना 1,49,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
भारी बिकवाली के कारण चांदी की कीमत भी 5,000 रुपए टूटकर 2,24,700 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। पिछले सत्र में यह 2,29,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजार में लिवाली धारणा कमजोर रहने के बीच सर्राफा कीमतें दबाव में रहीं। (Gold-Silver Price Today) हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना में मामूली बढ़त हुई और यह 4,063.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 58.59 डॉलर प्रति औंस हो गई।
Gold-Silver Price Today: मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ लगभग 4,060 डॉलर प्रति औंस पर रहा। पांच दिनों में 12 प्रतिशत की तेजी के बाद ब्रेंट तेल की कीमतों में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका ने लगातार 14वें दिन ईरान पर हमले जारी रखा। ट्रंप प्रशासन ने भारत सहित 60 देशों पर शुल्क (टैरिफ) भी लगाया है।
इन्हें भी पढ़ें:-