अडाणी समूह के साथ संयुक्त उद्यम में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी टोटल एनर्जीज

अडाणी समूह के साथ संयुक्त उद्यम में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी टोटल एनर्जीज

अडाणी समूह के साथ संयुक्त उद्यम में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी टोटल एनर्जीज
Modified Date: September 20, 2023 / 02:29 pm IST
Published Date: September 20, 2023 2:29 pm IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) फ्रांस की टोटल एनर्जीज एसई अडाणी समूह के साथ नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए एक नए संयुक्त उद्यम में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। भारतीय समूह ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

अडाणी समूह की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लि. (एजीईएल) ने कहा, ‘‘टोटल सीधे खुद या अपनी सहयोगी इकाइयों के जरिये एजीईएल के साथ 50:50 अनुपात वाली संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन के लिए 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।’’

इस नई संयुक्त उद्यम कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी ट्वंटी थ्री लि. (एजीईएल23एल) के पास 1,050 मेगावाट (एमडब्ल्यूएसी) है। इसमें पहले से परिचालन में आ चुका 300 मेगावाट शामिल है। इसके अलावा 500 मेगावाट निर्माण के चरण में है और 250 मेगावाट विकास के चरण में है। पोर्टफोलियो में सौर और पवन ऊर्जा दोनों शामिल हैं।

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में