ट्राई ने ‘माईकॉल’ मोबाइल ऐप को फिर से किया पेश, उपभोक्ता बता सकेंगे अपने अनुभव
ट्राई ने 'माईकॉल' मोबाइल ऐप को फिर से किया पेश, उपभोक्ता बता सकेंगे अपने अनुभव
नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) दूरसंचार नियामक ट्राई ने सोमवार को ‘माईकॉल’ मोबाइल ऐप को नए अंदाज में पेश किया। इसकी मदद से उपभोक्ता अपने वॉयस-कॉलिंग अनुभव और गुणवत्ता का मूल्यांकन कर सकेंगे तथा इसके बारे में जानकारी दे सकेंगे।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह ऐप उपभोक्ताओं के हाथों में एक महत्वपूर्ण उपकरण होगा, जिससे वे सेवा प्रदाताओं को अपने कॉलिंग अनुभव से जुड़ी समस्याओं के बारे में बता सकेंगे।
यह ऐप 1 से 5 स्टार तक फीडबैक के जरिये वॉयस कॉल की रेटिंग करने जैसी सुविधाएं देता है। साथ ही इसकी मदद से उपभोक्ता कॉल ड्रॉप, कॉल के दौरान इको (गूंज), ऑडियो में देरी, क्रॉस-कनेक्शन और आवाज कटने जैसी समस्याओं के बारे में भी बता सकेंगे।
उपभोक्ताओं से मिली प्रतिक्रिया सुधारात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित सेवा प्रदाताओं को उपलब्ध कराया जाएगा।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


