इंदौर में हल्दी, साबूदाना में ग्राहकी बढ़िया

Ads

इंदौर में हल्दी, साबूदाना में ग्राहकी बढ़िया

  •  
  • Publish Date - June 19, 2021 / 12:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

इंदौर, 19 जून (भाषा) स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को हल्दी और साबूदाना में ग्राहकी शुक्रवार की तुलना में बढ़िया रही।

कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक शक्कर में आठ गाड़ी की आवक हुई।

शक्कर- गुड़

शक्कर 3380 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।

गुड़ भेली 3500 से 3550, गुड़ कटोरा 3800 से 3850, गुड़ लड्डू 3900 से 3950, गुड़ मालवी 4000 से 4050 रुपये प्रति क्विंटल।

खोपरा गोला

खोपरा गोला 194 से 206 रुपये प्रति किलोग्राम

खोपरा बूरा 2500 से 3700 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी

हल्दी (खड़ी) सांगली 155 से 160, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 110 से 130, पिसी हल्दी 175 से 195 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना

साबूदाना 4600 से 5200, पैकिंग में 5650 से 5750 रुपये प्रति क्विंटल।

आटा-मैदा

गेहूं आटा 1120, मैदा 1100, रवा 1300, चना बेसन 3400 से 3450 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

भाषा सं राजकुमार मनोहर

मनोहर