ब्रिटेन में नई पेट्रोल, डीजल कारों पर पाबंदी पांच साल के लिए टलीः सुनक
ब्रिटेन में नई पेट्रोल, डीजल कारों पर पाबंदी पांच साल के लिए टलीः सुनक
लंदन, 20 सितंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को कहा कि वह पेट्रोल एवं डीजल से चलने वाली नई कारों पर पाबंदी को पांच साल के लिए आगे बढ़ा रहे हैं। यह पाबंदी वर्ष 2030 में लागू होने वाली थी।
सुनक ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ब्रिटेन वर्ष 2050 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन यह काम इस तरह होना चाहिए जो ब्रिटेन के परिवारों की लागत न बढ़ा दे।
पेट्रोल एवं डीजल से चलने वाली नई कारों पर पाबंदी को पांच साल टालने के सुनक के इस ऐलान ने पर्यावरण संरक्षण समूहों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। विपक्षी दलों के नेता और उद्योग जगत का भी एक हिस्सा इससे नाखुश है।
एपी प्रेम
प्रेम रमण
रमण

Facebook


