उमेश सिंह ने हिंदुस्तान कॉपर के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला

उमेश सिंह ने हिंदुस्तान कॉपर के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला

उमेश सिंह ने हिंदुस्तान कॉपर के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला
Modified Date: September 19, 2023 / 08:01 pm IST
Published Date: September 19, 2023 8:01 pm IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर ने उमेश सिंह को कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त करने की घोषणा की है।

हिंदुस्तान कॉपर ने सोमवार को एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।

सिंह ने सोमवार को कंपनी के कॉरपोरेट कार्यालय में ईडी (खनन) के रूप में कार्यभार संभाला।

सूचना के अनुसार, ‘‘उमेश सिंह 18 सितंबर (सोमवार) को कॉरपोरेट कार्यालय में कार्यकारी निदेशक (खनन) का पदभार संभाल लिया।’’

सिंह के पास भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर से खनन इंजीनियरिंग में बी.टेक (ऑनर्स) की डिग्री है। उन्हें खनन संचालन, सुरक्षा और प्रबंधन में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में