यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये
यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) कृषि रसायन और फसल सुरक्षा क्षेत्र की कंपनी यूपीएल का मजबूत बिक्री के कारण वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,079 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
गुजरात की इस कंपनी की कुल आय मार्च तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 18,335 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 15,573 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का खर्च भी 14,001 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,528 करोड़ रुपये हो गया।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान यूपीएल का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 2,220 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह आंकड़ा इससे पिछले वित्त वर्ष में 820 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल आय 11.15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 51,839 करोड़ रुपये रही।
यूपीएल लिमिटेड के चेयरमैन और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जय श्रॉफ ने कहा कि कंपनी के प्रदर्शन के लिहाज से यह एक रिकॉर्ड वर्ष रहा और सभी मानकों पर अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


