केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वेतन भुगतान 25 सितंबर को करने का निर्देश
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वेतन भुगतान 25 सितंबर को करने का निर्देश
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों को निर्धारित समय से पहले 25 सितंबर को ही वेतन का भुगतान करने को कहा है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28-30 सितंबर की तीन-दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया हुआ है। बैंक यूनियनों की मुख्य मांग पांच कार्यदिवस वाले सप्ताह की व्यवस्था लागू करने की है।
इस हड़ताल की वजह से सरकारी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए वित्त मंत्रालय के तहत लेखा महानियंत्रक ने 25 सितंबर को ही वेतन जारी करने का एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया।
भाषा प्रेम अजय
प्रेम
प्रेम

Facebook


