सरकार ने सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम तेल पर मूल सीमा शुल्क घटाया
सरकार ने सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम तेल पर मूल सीमा शुल्क घटाया
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) सरकार ने बुधवार को कच्चे और रिफाइंड सूरजमुखी, सोयाबीन तथा पाम तेल की किस्मों पर मूल सीमा शुल्क घटा दिया। इस कदम से घरेलू बाजार में खाद्य तेलों की कीमतें कम होने की उम्मीद है।
वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, कच्चे सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है। वहीं, रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर शुल्क 32.5 प्रतिशत से घटाकर 22.5 प्रतिशत किया गया है।
कच्चे सोयाबीन तेल और पाम तेल पर भी मूल सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह, रिफाइंड सोयाबीन तेल और पाम तेल पर शुल्क 32.5 प्रतिशत से घटाकर 27.5 प्रतिशत किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, शुल्क में ये कटौती 24 सितंबर से प्रभावी होगी।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


