उपमा दादा चौधरी को मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया

उपमा दादा चौधरी को मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया

उपमा दादा चौधरी को मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया
Modified Date: May 31, 2026 / 08:25 pm IST
Published Date: May 31, 2026 8:25 pm IST

शिमला, 31 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश कैडर की 1983 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी उपमा दादा चौधरी को मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमएसई) का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि एमएसई में जनहित निदेशक रहीं चौधरी अब पहली महिला चेयरपर्सन बन गई हैं।

उपमा के पास शीर्ष नौकरशाह के रूप में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी की पहली महिला निदेशक भी रह चुकी हैं।

वह दिसंबर 2020 में भारत सरकार में सचिव के वरिष्ठ प्रशासनिक पद से सेवानिवृत्त हुईं।

उन्होंने कोडक्स एलिमेंटेरियस, डब्ल्यूटीओ, ओआईई सहित विभिन्न द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है तथा संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ), संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को), संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवा (यूएनवी), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और कई अन्य संगठनों से जुड़े मामलों में काम किया है।

एमएसई एक राष्ट्रीय स्तर का शेयर बाजार है, जिसे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है।

भाषा यासिर वैभव

वैभव


लेखक के बारे में