Monkey Snatches Money Bag: दो लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गया बंदर, फिर किया ऐसा कारनामा लोगों की लग गई लॉटरी, आप भी देखें वीडियो

Monkey Snatches Money Bag: कचहरी परिसर में एक बंदर 2 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ गया। नोट नीचे गिरने लगे।

Monkey Snatches Money Bag: दो लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गया बंदर, फिर किया ऐसा कारनामा लोगों की लग गई लॉटरी, आप भी देखें वीडियो

Monkey Snatches Money Bag/Image: AI Generated

Modified Date: May 31, 2026 / 07:57 pm IST
Published Date: May 31, 2026 6:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बुलंदशहर कचहरी परिसर में बंदर ने 2 लाख रुपये से भरा बैग छीना
  • पेड़ पर चढ़कर बैग फाड़ दिया और नोट नीचे फेंकने लगा
  • लोगों ने बिखरे नोट इकट्ठा कर मालिक को लौटा दिए

Monkey Snatches Money Bag: बुलंदशहर जिले में हुई एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है, यहां कचहरी परिसर में एक बंदर (Bulandshahr Monkey Snatches Bag Filled With Rs 2 Lakh) स्टांप खरीदने आए एक व्यक्ति का दो लाख रुपये से भरा बैग झपटकर पेड़ पर चढ़ गया। कुछ ही देर बाद बंदर ने बैग फाड़ दिया और उसमें रखे सारे 500-500 के करेंसी नोट नीचे गिरने लगे, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने जमीन पर बिखरे नोट इकट्ठा करके उस व्यक्ति को लौटा दिये। वही, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बैग फाड़ फेंकने लगा नोट

Monkey Snatches Money Bag अधिवक्ता सोहनपाल ने रविवार को बताया कि रवीन्द्र नामक व्यक्ति अपने साथी आमिर के साथ शनिवार को स्टांप खरीदने के लिए बैग में दो लाख रुपये लेकर कचहरी आया था। इसी बीच, एक बंदर झपट्टा मारकर रुपये से भरा बैग छीनकर पेड़ की टहनी पर बैठ गया। उन्होंने बताया कि बंदर ने पेड़ पर बैठकर बैग को फाड़ दिया और उसमें रखे नोटों को बाहर फेंकने लगा। अधिवक्ता ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने नीचे गिरे नोटों को इकट्ठा करके रवीन्द्र को लौटा दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में रवीन्द्र को कोई वित्तीय नुकसान होने की खबर नहीं है।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.