वा सोलर मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी को 48 मेगावाट सौर ऊर्जा आपूर्ति करेगी

वा सोलर मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी को 48 मेगावाट सौर ऊर्जा आपूर्ति करेगी

वा सोलर मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी को 48 मेगावाट सौर ऊर्जा आपूर्ति करेगी
Modified Date: April 23, 2026 / 01:53 pm IST
Published Date: April 23, 2026 1:53 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र से जुड़ी वा सोलर ने मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी को 48.15 मेगावाट बिजली आपूर्ति करने के लिए समझौते किए हैं।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने मध्य प्रदेश सरकार के उपक्रम मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) के साथ कई बिजली खरीद समझौते किए हैं।

कंपनी 48.15 मेगावाट की कुल क्षमता वाली सौर ऊर्जा परियोजना के माध्यम से बिजली उत्पादन करेगी और 25 वर्ष तक 2.73 रुपये से 2.75 रुपये प्रति यूनिट की स्वीकृत दर पर एमपीपीएमसीएल को बिजली बेचेगी।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में