Lakhimpur Kheri Road Accident: एक झटके में थम गई इतने लोगों की सांसें, सड़क पर छटपटाते रहे 15 लोग, हादसा जान दहल उठेगा दिल
Lakhimpur Kheri Road Accident: एक झटके में थम गई इतने लोगों की सांसें, सड़क पर छटपटाते रहे 15 लोग, हादसा जान दहल उठेगा दिल
Lakhimpur Kheri Road Accident | Photo Credit: IBC24
- लखीमपुर खीरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत
- हादसे में 15 लोग घायल, जिनमें 9 की हालत गंभीर
- पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की
अतीश त्रिवेदी/लखीमपुर खीरी: Lakhimpur Kheri Road Accident उत्तर प्रदेश में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Lakhimpur Kheri Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में बोझिया पम्प और गढ़ बाबा के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 50 लोग सवार थे, जो कारीकोट मंदिर में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। जिसमें 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक और घायल शारदानगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP Crime News: बच्चों के सामने माता-पिता के साथ आरोपियों ने कर दिया कांड, इलाके में मचा हड़कंप, मामला जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
- Iran America War Update: ट्रंप ने दिए शांति के संकेत, लेकिन ईरान की इस हरकत से बिगड़ सकती है बनी हुई बात, इस जगह किया बड़ा हमला
- Madhya Pradesh Dwarka Nagari Yojana: अब शहर बनेंगे पूरी तरह आधुनिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस बड़ी योजना से बदलेगा MP, जानिए क्या है सरकार का नया विकास मॉडल

Facebook


