Samsung Galaxy Z Flip 8: Galaxy Z Flip 8 की लॉन्च डेट फिक्स, भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स जानकर बदल जाएगा आपका प्लान!

Samsung Galaxy Z Flip 8: सैमसंग इस गर्मी में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip 8 लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कंपनी के पिछले मॉडल Galaxy Z Flip 7 का अपग्रेड वर्जन होगा। जिसमें शानदार डिजाइन, नए फीचर्स और परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 8: Galaxy Z Flip 8 की लॉन्च डेट फिक्स, भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स जानकर बदल जाएगा आपका प्लान!

(Samsung Galaxy Z Flip 8/ Image Credit: Youtube Screengrab)

Modified Date: April 23, 2026 / 02:22 pm IST
Published Date: April 23, 2026 2:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Galaxy Z Flip 8 जल्द होगा लॉन्च।
  • अनुमानित कीमत ₹1.14 लाख के आसपास।
  • 4300mAh बैटरी और 25W चार्जिंग।

नई दिल्ली: Samsung Galaxy Z Flip 8 Launch Date: इस गर्मी में Samsung अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द ही Galaxy Z Flip 8 को पेश कर सकती है। जो पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस बार बड़े बदलाव की बजाय डिजाइन और परफॉर्मेंस में सुधार पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।

बैटरी और परफॉर्मेंस में नया क्या?

लीक्स के मुताबिक Galaxy Z Flip 8 में पहले जैसा स्प्लिट बैटरी सेटअप ही मिल सकता है। इसमें करीब 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो पहले मॉडल के समान है। चार्जिंग स्पीड भी 25W रहने की संभावना है। हालांकि कंपनी भविष्य के लिए नई बैटरी तकनीक पर काम कर रही है। लेकिन इस फोन में वह देखने को नहीं मिलेगी।

डिस्प्ले और डिजाइन में क्या बदलाव?

इस फोन में 6.9 इंच का इनर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके साथ ही 4.1 इंच का कवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रहेगा। लेकिन इसे और बेहतर और प्रीमियम बनाने की कोशिश की जाएगी। डिस्प्ले क्वालिटी में हल्का सुधार संभव है।

कैमरा, प्रोसेसर और फीचर्स

Galaxy Z Flip 8 में 2nm Exynos 2600 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। जिसके साथ 12GB RAM दी जा सकती है। स्टोरेज ऑप्शन 256GB और 512GB हो सकते हैं। यह फोन Android 17 पर आधारित One UI 9 पर काम करेगा। कैमरा सेटअप में 50MP मेन, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोटो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए नए AI फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

लॉन्च डेट और भारत में संभावित कीमत

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy Z Flip 8 को 22 जुलाई 2026 को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,14,999 रुपये हो सकती है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए बताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।