विपुल ऑर्गेनिक्स ने सायखा संयंत्र में व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया
विपुल ऑर्गेनिक्स ने सायखा संयंत्र में व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) विपुल ऑर्गेनिक्स ने गुजरात के सायखा स्थित अपनी नई इकाई में व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विपुल ऑर्गेनिक्स ने बयान में कहा कि मुंबई स्थित पिगमेंट विनिर्माता कंपनी अपने उत्पादन परिचालन को महाराष्ट्र के तारापुर स्थित संयंत्र से सायखा की नई इकाई में स्थानांतरित कर रही है।
सायखा संयंत्र को सालाना 3,600 टन से अधिक पिगमेंट के उत्पादन की क्षमता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भविष्य में संयंत्र से उत्पादन बढ़ाने की पर्याप्त संभावनाएं है।
कंपनी ने बताया कि शुरुआती चरण में करीब 1,800 टन की उत्पादन क्षमता के साथ काम शुरू किया गया है। मांग और कारोबार में वृद्धि के साथ अगले चरणों में संयंत्र की क्षमता को बढ़ाया जाएगा।
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


