Former Congress MP Sajjan Kumar Passed Away: पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा, जानें किस मामले के थे दोषी

Former Congress MP Sajjan Kumar Passed Away: पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा, जानें किस मामले के थे दोषी

Former Congress MP Sajjan Kumar Passed Away: पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा, जानें किस मामले के थे दोषी

Former Congress MP Sajjan Kumar Passed Away: पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा, जानें किस मामले के थे दोषी/image: Social Media

Modified Date: August 20, 2026 / 03:27 pm IST
Published Date: August 20, 2026 3:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूर्व कांग्रेस नेता और तीन बार के सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन
  • वह 1984 सिख-विरोधी हिंसा से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे थे
  • तिहाड़ जेल में बंद सज्जन कुमार को सफदरजंग अस्पताल में मृत घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है

नई दिल्ली। Former Congress MP Sajjan Kumar Passed Away: पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार (Sajjan Kumar Death) का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। आपको बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने 1984 के सिख दंगों से संबंधित दूसरे मामले में सज्जन कुमार को दोषी करार दिया था जबकि उनके खिलाफ दो और मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता को सफदरजंग अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा (Sajjan Kumar 1984 Sikh Riots Case)

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने 17 दिसंबर 2018 को सज्जन कुमार को दंगों (1984 Sikh Violence Case) के दौरान पांच सिखों की हत्या और एक गुरुद्वारे को जलाने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद थे। फरवरी 2025 में, दिल्ली की एक अदालत ने दंगों के दौरान दो सिख पुरुषों की हत्या से जुड़े एक और मामले में भी उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। तीन बार लोकसभा सदस्य रहे कुमार ने आउटर दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। 2018 में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

प्रभावशाली नेता थे सज्जन (Former Congress MP Sajjan Kumar)

Former Congress MP Sajjan Kumar Passed Away जाट समुदाय के नेता सज्जन कुमार (Congress Leader Sajjan Kumar) ने सिख-विरोधी दंगों को भड़काया था। ये दंगे 31 अक्टूबर 1984 को पीएम इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या के बाद दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भड़के थे। अगले कुछ दिनों तक भीड़ ने सिखों के घरों, कारोबारों और गुरुद्वारों को निशाना बनाया, जिससे का हत्याएं, हिंसा और आगजनी हुई।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.