विस्तार एक नवंबर से काठमांडू-दिल्ली-हांगकांग उड़ान शुरू करेगी

विस्तार एक नवंबर से काठमांडू-दिल्ली-हांगकांग उड़ान शुरू करेगी

विस्तार एक नवंबर से काठमांडू-दिल्ली-हांगकांग उड़ान शुरू करेगी
Modified Date: September 18, 2023 / 09:05 pm IST
Published Date: September 18, 2023 9:05 pm IST

काठमांडू, 18 सितंबर (भाषा) भारत की प्रमुख निजी एयरलाइन विस्तार एक नवंबर से काठमांडू-दिल्ली-हांगकांग की दोतरफा उड़ान सेवा शुरू करेगी।

एयरलाइन द्वारा जारी बयान के अनुसार, विस्तार ने एक नवंबर से हांगकांग को अपने वैश्विक उड़ान नेटवर्क में जोड़ा है।

बयान में कहा गया है, ‘‘एयरलाइन इस मार्ग के लिए ए-320 छोटे आकार के विमान तैनात करेगी, और यात्री मोबाइल ऐप, वेबसाइट और ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।’’

विस्तार 13 फरवरी से काठमांडू और दिल्ली के बीच उड़ान भर रही है।

नेपाल में एयरलाइन के कार्यकारी अधिकारी प्रसन्ना अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘विस्तारा एक नवंबर से काठमांडू-दिल्ली-हांगकांग दो-तरफा उड़ान शुरू करने जा रही है।’’

अधिकारी के अनुसार, ‘‘यह हवाई सेवा उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी जो दिल्ली के रास्ते काठमांडू से हांगकांग और दिल्ली के रास्ते हांगकांग से काठमांडू की यात्रा करना चाहते हैं।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में